फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tantrik fraud arrested in roorkee.

जमीन से सोना निकालने के नाम पर तांत्रिक ने लूटे लाखों

Tue, 03 Nov 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 03 Nov 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
tantrik fraud arrested in roorkee.

रुड़की में अंधविश्वास और लालच के चलते एक शातिर तांत्रिक ने ठगी की बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


यहां जमीन में गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने ग्रामीण से लाखों की नगदी व सोना ठग लिया। तांत्रिक की मांग पूरी करने के लिए ग्रामीण ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी।

परिजनों को शक होने पर ठगी का भंडाफोड़ हुआ। सहारनपुर से रुड़की पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी तांत्रिक व उसके चेले से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के छुटमलपुर के ढाला मजरा गांव के बीर सिंह का परिवार खेतीबाड़ी करता है। महीने भर पहले बीर सिंह ने एक तांत्रिक का विज्ञापन पढ़ा। जिसमें जमीन में गड़ा धन निकालने का दावा किया गया था। विज्ञापन में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद बीर सिंह बीते नौ अक्तूबर को रुड़की में रामपुर चुंगी पर तांत्रिक के ठिकाने पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने बीर सिंह को बताया कि उनके खेत में करोड़ों का सोना छिपा है, मगर उसे निकालने के लिए तंत्र साधना करनी पड़ेगी। शुरुआत में ही तीन लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आए बीर सिंह ने जमीन गिरवी रखकर तीन लाख रुपए दे दिए। 15 दिन का समय पूरा होने के बाद बीर सिंह दोबारा तांत्रिक के पास पहुंचा तो साधना को किसी की टोक लगने का बहाना बनाते हुए 10 भैंस की बलि मांगी।

किसी को बताने पर बड़े नुकसान का दिया था हवाला
बीर सिंह ने 35 हजार प्रति भैंस की दर से साढ़े तीन लाख रुपए फिर तांत्रिक को थमा दिए। कुछ दिन बाद तांत्रिक ने एक लुटिया देते हुए उसमें सोना डालकर ट्यूबवेल पर गुप्त जगह पर रखवाया और सोना खंडित बताते हुए अपने पास रख लिया। लगातार जमीन गिरवी रखने और परेशान दिखने पर परिजनों को शक हुआ तो मिलकर उससे कारण पूछा गया।

काफी प्रयास के बाद बीर सिंह ने मुंह खोला तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी तांत्रिक व उसके चेले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल का कहना है कि ठगी की शिकायत पर आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

तांत्रिक ने पहले दिन ही तंत्र साधना के बारे में किसी को कुछ न बताने की चेतावनी बीर सिंह को दी थी। साथ ही ये कहकर भी उसे डराया कि यदि किसी को कुछ पता चला तो वह खुद या परिवार के किसी सदस्य को खो देगा।

तांत्रिक के कहे अनुसार शुरूआत में बीर सिंह कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद उसने ठगी की जानकारी दी। बीर सिंह को लेकर पहुंचे ग्रामीण कबूल सिंह, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, मुनोष, बलवान सिंह का कहना है कि तांत्रिक ने संमोहन विद्या से बीर सिंह के दिमाग पर काबू किया था।

लालच में दांव पर लगा दी पुश्तैनी जमीन
बीर सिंह ने अमीर बनने के लालच में अपनी पुश्तैनी जमीन ही दांव पर लगा दी। परिजनों को इससे गहरा झटका लगा है। परिजनों ने बताया कि बीर सिंह के हिस्से में आठ बीघा जमीन थी जिसकी कीमत लाखों में थी।


पहले से ही लखपति होने के बावजूद विज्ञापन पढ़कर उसके मन में और ज्यादा अमीर बनने का लालच आ गया।  हालांकि तांत्रिक लाखों की ठगी से इनकार कर सिर्फ चंद हजार रुपये लेने की बात कुबूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed