{"_id":"5089e21f74091484de56c354f09c7f73","slug":"take-poison-with-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जहर' के साथ गटक ली 'मौत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'जहर' के साथ गटक ली 'मौत'
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तो जिंदगी को खत्म ही करती है, लेकिन एक व्यक्ति ने तो जिंदगी खत्म करने के लिए शराब के साथ जहर पी लिया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात कोटद्वार के भाबर क्षेत्र स्थित मगनपुर गांव में एक व्यक्ति ने शराब के साथ जहर पीकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार शिवसिंह (45) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी मगनपुर ने देर रात जहर खा लिया था। परिजन उसे रात के दस बजे राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान रात लगभग 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि शिव सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। वह घर पर रहकर ही मजदूरी का काम करता था।
मानसिक रूप से था परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि देर शाम घर के पास ही खेत में बैठकर उसने शराब पी।
जब वह घर आया तो उसने खुद ही बताया कि उसने शराब के साथ ही जहर भी पी लिया है। उसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।