फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swindle to uttarakhand ex minister wife incident captured in cctv camera

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री की पत्नी से घर में आकर ठगी कर गए चोर, CCTV में तरीका देख हैरान हुई पुलिस

Fri, 01 Jun 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jun 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Swindle to uttarakhand ex minister wife incident captured in cctv camera
cctv - फोटो : demo pic

राजधानी में सक्रिय शातिर ठगों ने इस बार पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी की पत्नी को शिकार बनाया है। मूर्ति चमकाने के नाम पर ठगो ने पूर्व मंत्री की पत्नी से लाखों के जेवर ठग लिए। पुलिस ने मंत्री की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है। शहर में इस तरह की यह लगातार दूसरी घटना है। जिसमें डिब्बा बदलकर ठगी की गई।  

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में पूर्व सिंचाई मंत्री मातबर सिंह कंडारी का मकान है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मातबर सिंह और उनकी पत्नी लीला कंडारी घर में अकेले थे। दोपहर करीब एक बजे उनके घर की घंटी बजी तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


दरवाजे पर देखा तो दो युवक खड़े हुए थे। युवकों ने खुद को मूर्ति चमकाने (सफाई) वाला बताया और उनके घर में मौजूद मूर्ति चमकाने को कहा। पहले उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बार-बार आग्रह करने पर वे घर में से एक तांबे की मूर्ति ले आईं। युवकों ने मूर्ति को रगड़-रगड़ कर चमका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने डिब्बा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए

Swindle to uttarakhand ex minister wife incident captured in cctv camera
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद युवकों ने महिला से कहा कि वे घर में सोने-चांदी के जेवरात भी चमका सकते हैं। महिला उनकी बातों में आ गई और अंदर से सोने के दो कड़े और दो अंगुठियां ले आईं। युवकों ने इन जेवरों को एक डिब्बे में रख लिया। जैसे ही महिला की नजर बची तो युवकों ने उन्हें वैसा ही डिब्बा थमा दिया।

युवकों ने कहा कि हमने ये जेवर एक रसायन में डुबोकर रखे हैं। वे इसे एक घंटे बाद खोलेंगी तो जेवर चमचमाते हुए निकलेंगे। यह कहकर युवक वहां से चले गए। इसके बाद जब महिला ने डिब्बा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। डिब्बे में कुछ भी नहीं था।

इसकी जानकारी उन्होंने पति मातबर सिंह को दी। मातबर सिंह ने पुलिस को फोन किया तो वहां एसएसआई नेहरू कॉलोनी राकेश साह पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में दोनों युवक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। राकेश साह ने बताया कि मातबर सिंह की पत्नी से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

सावधान! अंजान से काम कराते समय रहे सतर्क

Swindle to uttarakhand ex minister wife incident captured in cctv camera
पुलिस - फोटो : file photo

बता दें कि बुधवार को भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया गया था। डालनवाला थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में अधिवक्ता अभिषेक पुंडीर के घर पर पहुंचे युवक ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने धातु की चीजों को चमकाने का दावा करते हुए सोने-चांदी के जेवरों को एक डिब्बे में रख दिया था और जाते समय डिब्बा बदल दिया। कुछ देर बाद डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें कुछ पीतल के जेवर रखे हुए थे।  

सावधान! अंजान से काम कराते समय रहे सतर्क   
शहर में ठगों का गिरोह सक्रिय है। शहरवासी उनसे सावधान रहें। विशेष कर ठग घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को शिकार बनाते हैं। आपके घर किसी भी तरह की सेवा देने पहुंचने वाले व्यक्तियों से कोई भी काम कराने से पहले उनकी आईडी चेक करें। घर में न घुसने दें। यदि घर में ले जाना जरूरी हो तो उन पर नजर रखें। यदि संभव हो तो परिचितों से ही काम कराएं। किसी भी तरह का शक होने पर परिजनों, परिचितों अथवा पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed