{"_id":"b3789cb52aaf3883b9ab8089ef7d2701","slug":"suicide-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से था परेशान, आग लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से था परेशान, आग लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा, कोट्द्वार
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
पौडी के दुगड्डा बाजार के कमला नेहरू मार्ग पर किराए के कमरे में रह रहे पूर्व सैनिक ने सोमवार सुबह खुद को कमरे में बंदकर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
कमरे से धुआं निकलता देखकर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाल कर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध ने बाद में कोटद्वार लाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दुगड्डा ब्लॉक के उमरैला ग्राम निवासी पूर्व फौजी गंगा सिंह (70) अपने बेटे और बेटी के साथ दुगड्डा में किराए के मकान में रह रहे थे। वह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। गंगा सिंह के बेटे की दुगड्डा में दुकान है।
विज्ञापन
बीमारी के चलते थे परेशान
पिछले कुछ समय से गंगा सिंह बीमारी के कारण वह काफी परेशान थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा अर्जुन सिंह दुकान गया और बेटी किचन में कुछ काम कर रही थी। तभी कमरे से धुआं आते दिखा तो उनकी बेटी मंजू ने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन वह अंदर से बंद था।
अंदर से आग की लपटें निकलती देख से परिजनों में कोहराम मच गया। आस-पास के लोगों की मदद से परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की वजह लंबे समय से बीमार होना बताया है।