फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide in gola baraj

जीजा को थमाया सुसाइड नोट और मौत को लगाया गले

Mon, 18 Nov 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 18 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
suicide in gola baraj

‘इस जिंदगी से मेरा मन भर चुका है, ऊब चुका हूं मैं अब। थक गया हूं जिंदगी से। मेरे पापा ने न तो ठीक से पढ़ाया और न ही जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे लिए कुछ किया। वो दूसरों के बच्चों से ज्यादा प्यार करते हैं। मैं अब कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से तंग आ चुका हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।’ ये मार्मिक पंक्तियां उस सुसाइड नोट की हैं जो प्रतापगढ़ (इलाहाबाद) निवासी एक युवक ने लिखीं।

विज्ञापन


नोट अपने जीजा को देकर उसने सोमवार दोपहर अचानक गौला बैराज में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लम्बे समय से था नौकरी की तलाश में
काठगोदाम पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी नीरज पाठक (22) पुत्र सुरेश पाठक करीब एक माह पूर्व शीशमहल में रहने वाले अपने भाई और जीजा के साथ रहने आया था। वह काफी दिन से नौकरी खोज रहा था लेकिन नौकरी नहीं मिली। साथ ही कैंसर और ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने के चलते उसकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ रही थी। मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे वह अपने जीजा अरुण के साथ गौला बैराज घूमने गया। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही युवक ने जीजा को कागज कागज दिए और बैराज के प्रतिबंधित इलाके में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट पढ़ने के बाद जीजा हैरान
जीजा ने आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा मगर पानी ज्यादा होने के चलते कोई नहीं आया। जीजा ने जब कागज खोलकर देखे तो हैरान रह गया। दो पन्नों के इस सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसके पिता ने जिंदगी भर उसके लिए कुछ नहीं किया। पहले रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कहकर पढ़ाई नहीं करवाई। फिर तीन साल बाद कहा कि खुद ही अपना कुछ देख ले। पढ़ा लिखा नहीं था, जिस कारण उसे नौकरी नहीं मिली।


वह डिप्रेशन, कैंसर और ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हो गया। इलाज के लिए रुपए भी न थे। पिता से नफरत और बीमारियों के चलते उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि सुसाइड नोट सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed