फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union president break atm dehradun

बिना रकम निकले आया विड्रॉल मैसेज तो तोड़ा ATM

Mon, 04 Aug 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
student union president break atm dehradun

विज्ञापन


एटीएम से रकम न निकलने और विड्रॉल का मैसेज आने से खफा छात्रसंघ अध्यक्ष ने साथी संग एटीएम में तोड़फोड़ कर डाली।

आरोपियों के नशे में धुत होने की पुष्टि
रोकने पर दोनों ने एटीएम के गार्ड से भी जमकर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।मेडिकल में आरोपियों के नशे में धुत होने की पुष्टि हुई है।

रविवार शाम देहरादून के पथरीबाग निवासी भजन सिंह नालापानी निवासी दोस्त मोंटी रावत कारगी चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पहुंचे।

तकनीकी खराबी की वजह से मशीन से रुपये नहीं निकले, जबकि कैश निकलने का मैसेज आ गया। इससे दोनों भड़क गए। आरोप है कि भजन और मोंटी ने मशीन पर लातें बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड मुकेश ने उन्हें रोका तो दोनों उसे घसीटकर बाहर ले गए और लात-घूंसे मारकर पीट डाला। इस बीच दोनों ने पत्थर मारकर एटीएम का शीशा और दरवाजा तोड़ डाला। लोगों ने किसी तरह गार्ड को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पटेलनगर थाने के एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मेडिकल में दोनों के नशे में धुत होने की पुष्टि हुई है।

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि भजन सिंह पथरीबाग स्थित श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है, जबकि मोंटी भी इसी कॉलेज में पढ़ता है।


भजन पहले भी जा चुका जेल
पुलिस के मुताबिक एक आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में भजन सिंह पहले भी जेल जा चुका है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने कारगी क्षेत्र में एक अवैध निर्माण की शिकायत एमडीडीए से की थी। इस मामले में निर्माण करने वाले की ओर से भजन ने साथियों संग आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट की थी। उसकी कार भी तोड़ डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed