फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ssb arrest smuggler with tiger skin on border.

बाघ की खाल, हड्डियों समेत नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2015 06:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Wed, 18 Feb 2015 06:00 AM IST
विज्ञापन
ssb arrest smuggler with tiger skin on border.

सीमा सुरक्षा बल की टीम ने बाघ की खाल और हड्डियों समेत नेपाल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह खाल को भारतीय क्षेत्र में बेचने ला रहा था।

विज्ञापन


एसएसबी ने  तस्कर को खाल और हड्डियों समेत धारचूला पुलिस के हवाले कर दिया है। खाल की लंबाई करीब सात फीट और हड्डियों का वजन करीब चार किलो है। टीम ने बताया कि बाघ की खाल को सावधानीपूर्वक सर्जरी कर निकाला गया था, क्योंकि सिर से लेकर पूंछ तक खाल पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन


एसएसबी के अधिकारियों को सोमवार रात सूचना मिली थी कि एक नेपाली तस्कर बाघ की खाल के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम ने तस्कर को पकड़ने के लिए सीमा पर गश्त में तेजी बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में बेचने ला रहा था नेपाली तस्कर

ssb arrest smuggler with tiger skin on border.

उसे पकड़ने के लिए एसएसबी के सहायक सेनानी विकासदीप सिंह के नेतृत्व में सात जवानों की टीम ने धारचूला और खोतिला के बीच तेज गश्त शुरू कर दी। रात में गोतखोला पैदल पुल के पास एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।

एसएसबी की टीम से उसे रोक कर जब बैग की तलाशी ली तो  बाघ की एक खाल और हड्डियां मिलीं। पूछताछ में उसने अपना नाम मदन राम निवासी बजांग नेपाल बताया। तस्कर ने यह नहीं बताया कि बाघ की हत्या कहां पर की गई थी।

एसएसबी ने खाल-हड्डी समेत तस्कर को पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि बाघ की खाल भारत में कहां पहुंचाई जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed