फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son beat his mother lover in market

प्रेमी के साथ भागी चार बच्चों की मां, बेटे ने ढूंढकर की धुनाई

Fri, 28 Apr 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 28 Apr 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
son beat his mother lover in market
Demo Pic - फोटो : google

चार बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि लोक-लाज छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चंडीगढ़ से हरिद्वार आ गई। लेकिन, उसका बेटा भी उसे ढूंढते हुए आ पहुंचा। बीच बाजार दोनों को एक साथ देखकर उसका खून खौल गया। आंव देखा न तांव उसने मां के प्रेमी की सरेराह धुनाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में अपर रोड पर उस समय हर कोई हक्का बक्का रह गया जब चंडीगढ़ से अपनी मां की तलाश में पहुंचे एक किशोर ने मां के प्रेमी को कड़कर उसकी धुनाई कर दी। पेशे से रिक्शा चालक प्रेमी को राहगीरों ने छुड़ाया।  मौके पर पहुंची पुलिस किशोर, रिक्शा चालक को अपने साथ कोतवाली ले आई। फिर जानकारी मिलने पर महिला भी कोतवाली पहुंच गई।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

son beat his mother lover in market
Demo pic

चंडीगढ़ के सेक्टर 28 की रहने वाली बीपीएल परिवार की 42 वर्षीय महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग पेशे से कारपेंटर रहे एक युवक से हो गया। चंडीगढ़ के ही मानीमाजरा इंद्रा कालोनी के रहने वाले अपने से दस वर्ष छोटे प्रेमी के संग महिला करीब छह माह पहले यहां आई।

ऋषिकुल मैदान के पास झोपड़ी बनाकर प्रेमी युगल रहने लग गया। चार बच्चों की मां यह महिला अपनी एक बेटी को साथ ले आई थी। यहां उसका प्रेमी युवक रिक्शा चलाता था। 

मनमुटाव होने के बाद प्रेमी को छोड़ा

son beat his mother lover in market
Demo Pic

कुछ दिन पहले प्रेमी से मनमुटाव होने पर महिला वापस चंडीगढ़ चली गई। फिर वह अपनी बेटी को लेने हरिद्वार आई। पीछे- पीछे उसका 17 वर्ष का बेटा भी हरिद्वार पहुंच गया। वह अपनी मां को तलाश ही कर रहा था कि अपर रोड पर उसे मां का प्रेमी मिल गया। गुस्साए किशोर ने मां के प्रेमी की पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।

राहगीरों ने एकत्र होकर रिक्शा चालक को छुड़ाया। कोतवाली पुलिस किशोर और रिक्शा चालक को कोतवाली ले आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed