{"_id":"4b43ca7f25d9df520fb37a69401d9f8c","slug":"son-attack-on-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो काट दी पिता की बांह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो काट दी पिता की बांह
अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर गांव में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपने पिता पर फाटल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले से पिता को बांह में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
विज्ञापन
पिता ने सहसपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पीकर आता था शराब
शिकायत के मुताबिक सहसपुर गांव के इलियाज (40) का बेटा फुरकान कुछ दिनों से शराब के नशे में धुत्त होकर घर आ रहा था।
पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता
विज्ञापन
शनिवार रात भी फुरकान नशे में घर पहुंचा। इस पर इलियाज ने उसे फटकारते हुए आइंदा से शराब पीकर घर आने से मना किया।
गर्दन पर किया वार
इतना सुनते ही फुरकान भड़क उठा और पास ही गन्ना काटने के लिए रखे फाटल से इलियाज की गर्दन पर वार कर दिया। बचने के लिए इलियाज ने हाथ आगे कर दिया। फाटल उसकी कोहली चीरते निकल गई।
पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड
खून से लथपथ इलियाज की चीख सुनकर जब तक आस-पास के लोग पहुंचते फुरकान निकल भागा। इलियाज को सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जहां उसकी कोहनी में 9 टांके लगे।
सहसपुर थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।