{"_id":"574be88a4f1c1b6229109541","slug":"son-and-mother-arrested-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर हड़पे 20 लाख, मां बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के नाम पर हड़पे 20 लाख, मां बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 May 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली मां और बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता फरार चल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर फर्जी तरीके से जमीन के नाम पर एग्रीमेंट तैयार कर एक युवक से करीब 20 लाख रुपये हड़प लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। तीसरे की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रफीक अहमद पुत्र अशफाक अहमद निवासी जीएसएस रोड कांवली ने बसंत विहार थाना में जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। उसने पुलिस को बताया कि विनीता रानी पत्नी प्यारेलाल निवासी ऋषिविहार व उसके पुत्र अजय कुमार ने धोखाधड़ी कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर 20 लाख रुपये हड़प लिये।
विज्ञापन
मामले का पता चलने के बाद इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस की जांच पड़ताल में आरोप सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को विनीता रानी और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक सुनील नेगी, महिला उपनिरीक्षक बीना श्रीवास्तव, कांस्टेबल मीनू देवी शामिल रहे।
विज्ञापन