फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sodomy with 14 year old boy.

कमरे में घुसकर किशोर को बनाया हवस का शिकार

Thu, 18 Sep 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 18 Sep 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
sodomy with 14 year old boy.

उत्तराखंड के पौड़ी में एक युवक ने दुकान में काम करने वाले एक किशोर के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।  पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोर के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार बिजनौर जनपद निवासी चौदह वर्षीय किशोर पौड़ी में अपने जीजा की नाई की दुकान में काम करता है। बताते हैं कि सोमवार को उसका जीजा नजीबाबाद अपने घर गया था जिसक चलते किशोर अकेला ही था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को किशोर अपने कमरे सोया था। इसी दौरान रात में मीट की दुकान करने वाले नजीबाबाद जनपद बिजनौर निवासी नीरजपाल पुत्र मेघराज उसके कमरे में घुस गया और किशोर को जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा के वापस लौटने पर हुआ खुलासा

sodomy with 14 year old boy.

घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोर का जीजा नजीबाबाद से बुधवार को वापस आया। किशोर ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने जीजा को दी।

जीजा ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर आरोपी नजीबाबाद निवासी नीरजपाल पुत्र मेघराज पर पीड़ित किशोर के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पीड़ित किशोर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की भी पुष्टि हुई है। आरोपी नीरजपाल के खिलाफ किशोर के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज  कर दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed