फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snatching in dehradun.

आए थे चीनी लेने, झपट ले गए सोने की चेन

Sat, 09 May 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 May 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
snatching in dehradun.

राजधानी दून के देहराखास में शुक्रवार रात एक दुकान में चीनी लेने के बहाने आए दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। स्कूटी सवार बदमाश करीब आधा घंटे तक दुकान के बाहर खड़े होकर रेकी करते रहे।

विज्ञापन


देहराखास में ऊर्जा पार्क से आगे ब्लॉक नंबर 82 निवासी नंद किशोर की किमोला जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। नंद किशोर को रात में एक शादी में जाना था। जाते समय वह पत्नी शकुंतला को दुकान पर बैठाकर चले गए।
विज्ञापन


स्कूटी से थे युवक
इसी बीच स्कूटी पर आए दो युवक दुकान के पास खड़े होकर रेकी करते रहे। दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही जैसे ही बंद हुई युवक आधा किलो चीनी लेने के बहाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकुंतला चीनी तोलने लगी। इसी बीच एक युवक ने शकुंतला की सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर भाग गए।

शोर मचाने पर दौड़े लोग
महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। सूचना पाकर पटेलनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने लूट की घटना पर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed