फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smuggler arrested with elephant teeth.

दो हाथी दांतों के साथ तस्कर दबोचा, कीमत सात लाख

Thu, 14 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर, कालाढूंगी (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर, कालाढूंगी (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 14 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested with elephant teeth.

वन विभाग टीम ने घेराबंदी कर हाथी के दो दांतों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ डिप्टी रेंजर पीसी जोशी की तरफ से भारतीय वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


साढ़े चार किलो और 75 सेंटीमीटर लंबाई के दो हाथी दांतों की अंतरराष्ट्रीय कीमत 6 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी तस्कर ने अपने दो साथियों के नाम भी बताये हैं, टीम ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन


बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवीन परमार ने बताया डेढ़ माह पहले गांव इटव्वा निवासी चरन सिंह के पास हाथी दांत होने की सूचना मिली थी। रणनीति के तहत एक व्यक्ति को सौदा करने के लिए उसके पास भेजा गया था। डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय होने पर 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बिछाया था जाल

smuggler arrested with elephant teeth.

बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे इटव्वा चौराहे पर शेष पैसा देकर हाथी दांत लेने के लिए चरन सिंह को बुलाया गया। जैसे ही आपस में दोनों का लेनदेन हुआ। वन टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। रेंजर परमार के अनुसार मृत हाथी की उम्र 22-25 साल रही होगी।

टीम में रेंजर नवीन परमार, डिप्टी रेंजर पीसी जोशी, भुवन कांडपाल, इंद्रलाल, प्रताप सिंह अधिकारी, पुष्पेंद्र चौहान, अशरफी लाल, युवराज, अनिल तड़याल आदि थे। खबर मिलते ही रामनगर वन परिक्षेत्र के डीएफओ सीके कवदियाल ने बन्नाखेड़ा पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।

बैलपड़ाव में तीन साल पहले मिला था मृत हाथी
पकड़े गये हाथी दांत तस्कर चरन सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव इटव्वा निवासी जसवंत सिंह को जंगलात के प्लांट नंबर 39 में मृत हाथी पड़ा मिला था। उसने बताया कि गांव इटव्वा निवासी जसवंत सिंह और गांव टांडा अमीचंद निवासी पोपी सहित तीन लोगों ने प्लांट में जाकर हाथी के दांत निकाले और मोटरसाइकिल पर कट्टे में दांत रखकर घर ले आए।

उसने कच्चे घर में गड्डा खोद कर दांतों को दबा दिया था। पैसे की जरूरत होने पर उसने दांत बेचने की कोशिश की। इसी बीच एक व्यक्ति उसे खरीदने के लिए मिला। लेकिन उसे पता नहीं था कि वो व्यक्ति वन विभाग टीम द्वारा भेजा गया है।

रेंजर परमार ने बताया कि प्लाट की पुष्टि करने के लिए आरोपी चरन सिंह को साथ लेकर जंगल में गये लेकिन आरोपी जगह नहीं पहचान पाया। जिससे आरोपी की कहानी में कुछ गड़बड़ लग रहा है।

जंगल से लकड़ी काटकर बेचता था आरोपी

smuggler arrested with elephant teeth.

रेंजर नवीन चंद परमार के अनुसार हाथी दांत के साथ गिरफ्तार चरन सिंह जंगल से लकड़ी काटकर बाजार में बेचकर परिवार का गुजर बसर करता है। बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत कई बार जंगली सुअर, नील, हिरन के साथ तस्करों को पकड़ा जा चुका है। हाथी दांत की पहली घटना है। करीब बीस साल पहले पुलिस ने हाथी दांत के साथ तस्कर पकड़े थे।

7 साल सजा, 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
बन्नाखेड़ा रेंजर परमार ने बताया कि हाथी दांत के साथ गिरफ्तार आरोपी चरन सिंह को काशीपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वन अधिनियम के अंतर्गत सात साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना और सजा दोनों भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed