फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket run in car exposed by gadarpur police

जिसका हुआ था अपहरण, उसे चार लड़कों के साथ कार में ऐसे देख सकते में आ गई पुलिस

Fri, 06 Oct 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
sex racket run in car exposed by gadarpur police

कार में चार लड़कों के साथ एक लड़की पुलिस ने अपहरण की सूचना को लेकर पकड़ी थी। लेकिन इसके बाद जो सच्चाई सामने आई उसे जानकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


कार सवार युवकों द्वारा युवती का अपहरण करने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने निर्माणाधीन बाइपास मार्ग पर चार युवकों को पकड़कर युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला अपहरण की बजाय देह व्यापार का निकला। आरोपी युवकों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने युवती और एक अन्य महिला के साथ ही पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर नगर टांडा जिला रामपुर निवासी सालिम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को अपनी बहन के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने निर्माणाधीन बाइपास मार्ग से गुजर रही सफेद रंग की कार में मौजूद चार युवक और एक युवती को पकड़ लिया।

sex racket run in car exposed by gadarpur police

युवकों ने बताया कि अपहरण का कोई मामला नहीं है। वे तो युवती को चार हजार रुपये में वार्ड नंबर पांच में किराए पर रहने वाली महिला से लाए हैं। पुलिस ने तस्दीक की तो अपहरण की सूचना देने वाले सालिम के तार भी महिला से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने सालिम को बाइक समेत पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, सालिम ने अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। सालिम को युवती के लिए ज्यादा पैसों वाला ग्राहक मिल गया था, लेकिन चारों युवक युवती को जबरन साथ ले गए।

इसी से नाखुश होकर सालिम ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पकड़े गए साकुल नवी निवासी केलाखेड़ा, सुमित कुमार निवासी बिशनपुर, नफीस निवासी मुकरमपुर, परवेज निवासी झगड़पुरी, सालिम निवासी टांडा के साथ ही पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती और एक महिला के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देह व्यापार का मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ बीएस चौहान ने थाने पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की वैगनआर कार (यूके06एए-8889) और बिना नंबर की बाइक भी सीज कर दी। रुद्रपुर अदालत में पेश कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
टीम में एसआई जावेद हसन, ललित बिष्ट, मनोहर चंद्र, धनीराम, राजेश यादव, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश चंद, महिला कांस्टेबल हीरा रावत, कविता रौतेला आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed