हरिद्वार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन धरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका, एजेंट और एक ग्राहक को दबोच लिया और इनके कब्जे से चार महिलाओं को मुक्त कराया।
जिस्मफरोशी के रैकेट की जानकारी मिलने पर सोमवार शाम सेल के प्रभारी बीसीएस गुसांई के नेतृत्व में टीम ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी के एक घर पर दबिश दी।
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी न खुला तो तोड़ने की चेतावनी दी गई। इस पर दरवाजा खोला गया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद की।
टीम के प्रभारी ने बताया कि रैकेट संचालिका सीमा पत्नी बबलू निवासी गांव गोदना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी।
बलात्कार के आरोप में होगी कार्रवाई
उक्त महिला ने पांच हजार रुपए मासिक किराए पर दो कमरों का घर ले रखा था। मौके पर धरा गया ग्राहक सतीश पुत्र शिवचरण सिंह निवासी रामधाम कॉलोनी रानीपुर है।
पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के लिए जमीरपुर, देवबंद निवासी शाहनवाज पुत्र इमरान दिल्ली से युवतियों को लेकर आता था।
पीड़ित महिलाएं सहारनपुर, दिल्ली, एवं मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। रैकेट संचालिका एवं एजेंट के खिलाफ देह व्यापार कराने एवं ग्राहक के खिलाफ बलात्कार के आरोप में कार्रवाई की जाएगी जबकि चारों पीड़िताओं को कोर्ट में पेश कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खंगाले जाते रहे फोन
रैकेट संचालिका, एजेंट एवं मुक्त कराई गई पीड़िताओं के करीब दस मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर टीम खंगालने में जुटी रही। लगातार घनघना रहे मोबाइल फोन पर संपर्क कर रहे लोगों से सेल के सदस्य बातचीत में जुटे रहे।
पहले भी पकड़ी जा चुकीं है महिला
रैकेट संचालिका सीमा को कई वर्ष पूर्व ज्वालापुर की राजलोक विहार कालोनी से भी पुलिस ने दबोचा था। तब एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर को किराए पर लेकर रैकेट संचालित हो रहा था। सहारनपुर की एक युवती को भी पूर्व में पुलिस ने कनखल के राजविहार से मुक्त कराया था।
देता था मोटी कमाई का लालच
पुलिस की माने तो एजेंट शहनवाज दिल्ली में नेटवर्क के अन्य साथियों की मदद से महिलाओं को आकर्षक कमाई का लालच देकर लाता था।
युवती को प्रति सप्ताह एकमुश्त रकम दी जाती थी। रहने-खाने का खर्चा रैकेट संचालिका उठाती थी। शहनवाज को भी प्रति सप्ताह बीस से पच्चीस हजार रुपये कमीशन मिलता था।
बीवियां रह गईं सन्न
सेक्स रैकेट की महत्वपूर्ण कड़ी शहनवाज ने अपनी दोनों बीवियों को भी इस धंधे में धकेल रखा है। सोमवार को जब धरे जाने के बाद दोनों बीवियों का एक दूसरे से परिचय हुआ, तो वे सन्न रह गईं।
पहली ने कहा कि उसे पति ने दूसरा निकाह का पता ही नहीं चला जबकि दूसरी बीवी बोली कि उसकी कोर्ट मैरिज है। वहीं शहनवाज दूसरे निकाह से इंकार करता रहा।