फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket handler robert transfer to haridwar jail

धर्मनगरी में है 'सेक्स सप्लायर' का नया ठिकाना

Wed, 22 Jan 2014 07:40 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 22 Jan 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
sex racket handler robert transfer to haridwar jail

सेक्स रैकेट संचालन के आरोपी रॉबर्ट डेविड को बी वारंट पर हरिद्वार की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सेक्स रैकेट के गोरखधंधे की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस रॉबर्ट को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली के सीनियर इंस्पेक्टर नवीन जुरान ने बताया कि फरार चल रहा सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी रॉबर्ट डेविड देहरादून में एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन


स्थानीय कोर्ट से बी वारंट पर दून पुलिस रैकेट संचालक को कोर्ट में पेशी के लिए हरिद्वार लाई थी। विवेचक महेंद्र सिंह नेगी के शहर में नहीं होने के कारण कोर्ट में रॉबर्ट को हरिद्वार जेल में शिफ्ट करने की अर्जी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर लेने की तैयारी
कोर्ट ने रॉबर्ट को चौदह दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। एसएसआई ने बताया कि रॉबर्ट को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से इजाजत ली जाएगी। रिमांड मंजूर होता है तो रैकेट से जुडे़ लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

ये था पूरा मामला
बीते वर्ष 27 दिसंबर को शहर कोतवाली पुलिस ने पटना, बिहार की एक युवती को मुक्त कराते हुए दो कॉल गर्ल्स को दबोचा था। युवती ने कॉल गर्ल्स और सेक्स रैकेट संचालन के आरोपी रॉबर्ट डेविड और उसकी पत्नी पर जिस्मफरोशी कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।


बिहार निवासी पीड़िता के दिल्ली निवासी दोस्त पीयूष की शिकायत पर कॉल गर्ल्स और दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ज्वालापुर के सराय रोड़ स्थित किराए के घर से ये रैकेट संचालित हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed