{"_id":"5efea745f6c329f07ef4be801a100b0e","slug":"sex-racket-busted-caught-four-including-two-call-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो कॉलगर्ल सहित चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो कॉलगर्ल सहित चार पकड़े
लक्सर/दीपक मिश्रा
Updated Thu, 08 Aug 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लक्सर में एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो कॉलगर्ल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कस्बे के सोसाइटी रोड पर एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
आपत्तिजनक हालत में थे चारों
सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को मकान के भीतर से दो लड़कियां और दो लड़के मिले। चारों लोग आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी हरिद्वार और दूसरे ने अपना नाम विनोद निवासी उधमसिंह नगर बताया। उनके साथ पकड़ी गई एक लड़की स्थानीय थी जबकि दूसरी लड़की दिल्ली से आई हुई थी।
विज्ञापन
चल रहा था देह व्यापार का धंधा
पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है। लोगों का कहना है कि जिस मकान पर पुलिस ने छापा मारकर इन लोगों को पकड़ा है, वहां पर काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।