फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex crime in rudrapur.

वीडियो बनाती रही महिला, मासूम से जबरदस्ती करता रहा हैवान

Sun, 10 Jan 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 10 Jan 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
sex crime in rudrapur.

उत्तराखंड के रुद्रपुर में किशोरी को धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वीडियो बना रही महिला किशोरी को संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है, वहीं आरोपी किशोरी से जबरदस्ती कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को जांच के दायरे में ले लिया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने मूल रूप से सरदना मेरठ के रहने वाले पड़ोसी युवक जान मोहम्मद पर नाबालिग साली को डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


उसने पड़ोस में रहने वाली महिला अर्चना पाल पर चोरी छिपे वीडियो क्लीपिंग बनाने और उसको इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर जान मोहम्मद से नाजायज संबंध बनाने का दवाब डालने का आरोप भी मढ़ा था। पुलिस ने जान और अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दायरे में लिया वीडियो

sex crime in rudrapur.

किशोरी से आरोपी जान के जबरन संबंध बनाने की एक वीडियो वायरल हुई है। 2 मिनट 54 सेकेंड की वीडियो में जान किशोरी से संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो बना रही महिला संबंध नहीं बनाने पर नेट में अपलोड करने और लोगों को दिखाने की धमकी देती है।

किशोरी वीडियो बना रही महिला को आंटी पुकारते हुए ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रही है। लेकिन महिला ने गुहार को अनसुना करते हुए वीडियो बनाना जारी रखा। यह क्लीपिंग कब बनाई गई, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। माना जा रहा है कि इसी के बल पर आरोपी किशोरी की अस्मत लूटता रहा।

कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि आरोपी जान और अर्चना को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। जो वीडियो वायरल हुई है, उसे जांच में शामिल कर लिया गया है। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed