फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seventh class student kidnapped from rudrapur

रुद्रपुर से 7वीं का छात्र अगवा, मांगी दस लाख की फिरौती

Sun, 05 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 05 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
seventh class student kidnapped from rudrapur
डेमो पिक

रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र से सातवीं के एक छात्र को अगवा कर लिया गया है। अपहर्ताओं की ओर से छात्र के परिजनों से 10 लाख की फिरौती मांगने की बात सामने आ रही है। हालांकि छात्र के परिजनों इस बात से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


बेटे के अगवा होने से मां की तबियत बेहद खराब हो गई है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कहना है कि रम्पुरा थाने में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस की दो टीमें यूपी के सीमावर्ती जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


अपहृत छात्र (12) के पिता के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि वह उनके पुत्र का दोस्त है और उससे उसकी बात करा दें। इस पर उन्होंने बेटे से फोन करने वाली की बात करा दी। कुछ देर बाद उनका बेटा घर से चला गया, लेकिन उसके बाद वह लौट के नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उस नंबर पर कॉल किया जिस नंबर पर उनकी बात हुई थी तो वह फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद छात्र के पिता ने रम्पुरा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने पुलिस की दो टीमें गठित कर छात्र के पिता को उनके साथ रवाना कर दिया।

सुराग मिलने पर यूपी के कुछ क्षेत्रों में दबिश दी

seventh class student kidnapped from rudrapur
पुलिस - फोटो : file photo

इधर, बताया जाता है कि पुलिस कुछ अहम सुराग मिलने पर यूपी के कुछ क्षेत्रों में दबिश भी दी। छात्र के अपहरण की खबर फैलते ही पूरे रम्पुरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि छात्र के घर से जाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने लगातार दो तीन बार 10 लाख रुपये फिरौती के लिए फोन किया था। हालांकि छात्र के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं।

 इधर,  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने छात्र की बरामदगी के लिए उसकी मां के साथ कोतवाली में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से मुलाकात की। रम्पुरा के सैकड़ों लोगों ने भी कोतवाली में निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी का घेराव कर अंकित की शीघ्र बरामदगी की मांग की।

दो दिन की कार्रवाई शून्य
रुद्रपुर। दो दिन पूर्व अपहृत छात्र के पिता ने रम्पुरा चौकी पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन बताया जाता है कि पुलिस ने इसे गंभीरता नहीं लिया। यदि पुलिस इस पर तुरंत एक्शन लेती तो शायद अब तक छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed