फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saket would not get bail

इस बार जेल से नहीं छूट सकेगा मां का हत्यारा साकेत!

Tue, 01 Jul 2014 06:52 PM IST
राजीव खत्री/अमर उजाला, श्रीनगर
राजीव खत्री/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 01 Jul 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
saket would not get bail

उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में अपनी मां की निर्ममता से हत्या के आरोप में पकड़े गए साकेत नैथानी के लिए अब जेल से बाहर निकलना आसान नहीं होगा। परिवार के लोगों के साथ नहीं देने से जमानती मिलना मुश्किल होगा।

विज्ञापन


युवती की हत्या के बंद होने के बाद मां ने ही उसकी मानसिक अस्वस्थता का हवाला देकर कोर्ट से बरी करवाया था। लेकिन इसबार उसकी राह आसान नहीं होगी।

साकेत ने शनिवार की रात अपनी मां शकुंतला देवी (70) की उस समय डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी जब वह उसे खाना खिलाने गई थीं।

पहले मां ने ही कराई थी जमानत

saket would not get bail

साकेत पहले भी हत्या के आरोप में जेल की सजा काट चुका है। लेकिन तब उसकी मां ने ही मानसिक अस्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देकर उसे बरी करवा था। लेकिन अब शायद ही परिवार का कोई व्यक्ति उसका साथ दे। कोई ऐसा रिस्क लेना भी नहीं चाहेगा।

सोमवार को जब पुलिस ने साकेत को कोर्ट में पेश किया तो उसके साथ कोई नहीं था। ऐसे में भविष्य में भी कोई जमानती मिलना मुश्किल है।

पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल में रह चुकने के कारण साकेत का आपराधिक रिकार्ड भी उसे जेल से बाहर आने नहीं देगा। विवेचना अधिकारी एसआई अनिरुद्ध कोटियाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सारे सबूत जुटा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला, मैं पागल नहीं हूं

saket would not get bail

मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार साकेत को जब पुलिस ने हथकड़ी पहनाई तो उसने ऐतराज जताया। उसका कहना था कि उसने ऐसा कौन सा जुर्म किया जो कथकड़ी पहनाई जा रही है। उसने पुलिस से बड़े रौब में कहा कि मैं पागल नहीं हूं। मैं जानता हूं कि दो दूनी चार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed