फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in roorkee uttarakhand

बदमाश लूट में व्यस्त, पुलिस विवाद में उलझी

Mon, 11 Nov 2013 10:17 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 11 Nov 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
robbery in roorkee uttarakhand

दिनदहाड़े हाईवे पर बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप के मैनेजर से छह लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


तमंचे की बट से पीटा
बदमाशों ने तमंचे की बट से उसे जमकर पीटा। उत्तराखंड के आईजी जेल विनोद शर्मा की पत्नी पूर्णिमा का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अमानतगढ़ में श्रीमोटर्स के नाम से पेट्रोल पंप है। मैनेजर तोतागढ़ निवासी पवन कुमार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक की डिग्गी में छह लाख रुपये कैश रखकर बिहारीगढ़ बैंक में जमा कराने जा रहा था।

बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोका रास्ता
देहरादून हाईवे पर मजार के पास स्थित पुल के पास पहुंचा तो पीछे की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि मैनेजर कुछ समझ पाता पीछे की तरफ से बाइक सवार दो और बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर तमंचे की बट मारी और आतंकित करते हुए बाइक छीन ली।

विज्ञापन


नकदी लेकर फरार
बदमाश कैश समेत बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर यूपी के बिहारीगढ़, भगवानपुर और बुग्गावाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी देर तक दोनों राज्यों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घायल मैनेजर को उपचार के लिए देहरादून भेजा गया है। घटना के बाद आईजी जेल विनोद शर्मा अमानतगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच शुरू
बुग्गावाला थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल यूपी का है, लेकिन पुलिस तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed