फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in rishikesh.

बुजुर्ग दंपति को बंधकर बनाकर बदमाशों ने मचाई लूट

Sun, 13 Sep 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला (ऋषिकेश)
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला (ऋषिकेश) Updated Sun, 13 Sep 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
robbery in rishikesh.

ऋषिकेश के रायवाला में चार हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार तड़के बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लूटपाट की।

विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर दंपति को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। करीब डेढ़ घंटे तक घर को खंगालने के बाद बदमाश आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया है।

प्रतीतनगर शिव चौक में होरी सिंह चौहान (70) पत्नी अंबिका देवी (60) के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनका जापान में होटल का कारोबार है। दोनों बेटे पत्नी-बच्चों के साथ जापान में ही रहते हैं। साल में माता-पिता से मिलने आते हैं। शनिवार तड़के हथियारों से लैस चार बदमाश घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर कमरे में घुस आए। उस वक्त बुजुर्ग दंपति सो रहे थे।
विज्ञापन


बदमाश चौहान के छोटे बेटे-बहू के कमरे में रखी अलमारी और दीवान का बॉक्स खंगालने के बाद बरामदे में दाखिल हुए। बदमाशों ने बरामदे के सामने के तीन कमरे खंगालने के बाद बुजुर्ग दंपति के कमरे में घुसे। आवाज सुनकर दंपति की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि बदमाशों ने दंपति के चेहरे पर टॉर्च से रोशनी मारी, जिस पर अंबिका ने शोर मचा दिया। इसके बाद दो बदमाशों ने चाकू और तमंचे से डराकर उन्हें उन्हें बंधक बना लिया। धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।

बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से आलमारी की चाबी मांगी और अंबिका की चेन, कुंडल, कड़े निकाल लिए। दो बदमाश दंपति पर हथियार ताने रहे, जबकि दो बदमाश आलमारी और दीवान का बॉक्स खंगालने लगे। करीब डेढ़ घंटे चार कमरों का घर खंगालने के बाद बदमाश ज्वैलरी, कीमती कपड़े और करीब 13 हजार रुपये लेकर चले गए।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल अधीनस्थों के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। हालांकि कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।

उधर, लूट की घटना से चौहान के घर पर दिनभर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को तांता लगा रहा। विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुदेश कंडवाल, प्रधान शोभा रावत, दीवान सिंह चौहान ने पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की।

बदमाशों की उम्र 30 के आसपास
घटना से बदहवास बुजुर्ग अंबिका देवी ने बताया कि हथियारबंद चार बदमाश थे, उनकी उम्र करीब 30 वर्ष रही होगी। दो नकाबपोश थे, जबकि दो के मुंह खुले थे। बताया कि कमरे में लाइट नहीं जली थी, जिससे चेहरे पहचान में नहीं आए। सभी के हाथ में तमंचे और चाकू थे। शोर मचाने पर मारपीट की, जिससे उनकी छाती पर चोट आई है।


हमारे माता-पिता जैसे हो
बुजुर्ग चौहान ने बताया कि बदमाशों को देख जैसे ही उनकी पत्नी चीखी, तभी दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और बोले आप हमारे माता-पिता जैसे हो, आपको कुछ नहीं करेंगे, लेकिन शोर मचाया तो गोली मार देंगे। धमकी से बुजुर्ग दंपति सहम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed