{"_id":"5b1a0e3e4f1c1bf96e8b7016","slug":"robbery-in-marketing-assistant-of-the-food-department-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: बदमाशों ने खाद्य विभाग के विपणन सहायक के घर डाली डकैती, किरायदार को भी लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर: बदमाशों ने खाद्य विभाग के विपणन सहायक के घर डाली डकैती, किरायदार को भी लूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Loot in Rudrapur
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी में बदमाशों द्वारा खाद्य विभाग के विपणन सहायक नरेश चौहान के घर पर डकैती डालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात डकैतों ने नरेश को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। डकैत नरेश के घर से 4 तोला सोना और 12 हजार रुपए नकदी ले उड़े।
विज्ञापन
डकैतों ने किरायदार को भी नहीं बख्शा और उनसे भी 40 हजार की नकदी और 40 चांदी के सिक्के ले उड़े।
एएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ स्वतंत्र कुमार ने मौका मुआयना किया। एसओजी की टीम भी सिंह कॉलोनी पहुंची।