फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in chakrata.

तमंचे की नोक पर लूटपाट की फिर खुखरी से गोदा

Tue, 14 Apr 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
robbery in chakrata.

तमंचे और खुखरी लेकर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन के घर में घुसे तीन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर पंकज जैन, उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर तीनों को घायल कर दिया। तीनों को चकराता स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जैन और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पंकज जैन परिवार के साथ सदर बाजार में रहते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे घर की लाइट बंद होने के बाद खुखरी और तमंचे से लैस तीन बदमाश प्रथम तल पर पंकज जैन की बेटी सृष्टि के कमरे में घुस गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदमाशों ने सृष्टि का मुंह बंद कर दिया और उसे नशीली चीज सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया। मगर सृष्टि ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया तो पिता पंकज जैन और मां संगीता उसके कमरे की ओर भागे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने हथियारों के दम पर तीनों को कब्जे में ले लिया। डरा धमकाकर लॉकर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और तीन लाख कीमत के जेवर लूट लिए।

पहली मंजिल से कूद गई बेटी सृष्टि

robbery in chakrata.

बदमाश तीनों को गोली मारने की धमकी देने लगे। इस बीच हिम्मत दिखाते हुए सृष्टि प्रथम मंजिल से करीब 15 फीट नीचे कूद गई। गिरने की आवाज सुनकर ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले सृष्टि के चाचा संजय जैन बाहर निकले।

उन्होंने तमंचा लहराते हुए एक बदमाश को नीचे उतरते देखा। जिस पर उन्होंने भतीजी को भीतर खींच लिया। इस बीच एक दूसरे बदमाश ने तमंचे के बट से पंकज जैन के सिर पर वार कर दिया। जबकि, उनकी पत्नी संगीता जैन जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गईं।

एक बदमाश ने जबरन बाथरूम में घुसकर खुखरी से उन पर वार कर दिया। बाथरूम में रखी बाल्टी को ढाल बनाकर संगीता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग गए।

लूट में शामिल है कोई करीबी!

robbery in chakrata.

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी ने घटनास्थल का दौरा किया। लूट की खबर फैलते ही पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।

बदमाश घुसते ही 20 लाख रुपये निकालने की बात करने लगे। साफ है बदमाशों को पता था कि घर में 20 लाख रुपये रखे हैं। सीओ ने बताया कि लूट में कोई करीबी शामिल है। मगर बदमाश बाहरी हैं। बदमाश नकाब नहीं पहने थे। तीनों 24-25 साल के बीच के थे। देखने और बोलने में भी बाहरी प्रतीत हो रहे थे। वारदात के दौरान तीनों बदमाशों ने दस्ताने पहने हुए थे।

बाथरूम से घुसे थे बदमाश
पंकज जैन की बेटी के कमरे से सटा हुआ बाथरूम है। आशंका है कि पहले बदमाश बाथरूम में आकर छिप गए थे। लाइट बंद होते ही बदमाश बेटी के कमरे में दाखिल हो गए। अक्सर उनका दरवाजा खुला रहता है।

जांच में जुटी एसओजी, बॉर्डर किया सील

robbery in chakrata.

खुलासे के लिए चकराता थाना पुलिस के साथ ही एसओजी समेत विभिन्न थानों की पुलिस लगाई गई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। डाग स्क्वार्यड और फिंगर प्रिंट यूनिट ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए।

वारदात के बाद आसपास के सभी बार्डरों को सील कर दिया गया। गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। कैंपटी पुलिस, मसूरी कोतवाली पुलिस और नौगांव चौकी पुलिस भी वाहनों की चेकिंग कर रही है।

गृहमंत्री ने जाना हाल
मंगलवार की शाम चकराता पहुंचे प्रदेश गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन और उनके परिजनों का हाल जाना। उन्होंने पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

कलकत्ता में नौकरी करती है सृष्टि
पंकज जैन की बेटी सृष्टि कलकत्ता में इंजीनियर हैं। वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं जो इन दिनों छुट्टी पर घर आई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed