ऑटो कंपनी के GM को गोली मार लूटे लाखों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज में सिडकुल की सुरिन ऑटो कंपनी के जीएम को गोली मारकर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने दिनदहाड़े 12 लाख रुपए लूट लिए।
गोली जीएम के बाई जांघ में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर में दूसरी वारदात में बदमाशों ने एक दंपति के लूट लिया।
शनिवार को सिडकुल की सुरिन ऑटो कंपनी के जीएम कुंवरपुर सिसैया पुत्र रवैल सिंह एरिया मैनेजर, नीरज कुमार पुत्र मूलचंद के साथ अपनी कार (एचआर26एक्यू-9597) से रुद्रपुर एक्सिस बैंक से 12 लाख रुपए लेकर फैक्ट्री लौट रहे थे।a
कुलविंदर की बाईं जांघ पर मारी गोली
दोपहर करीब 3 बजे किच्छा मार्ग पर मखवारा फॉर्म के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार के आगे एक बाइक गिरा दी और जीएम कुलविंदर सिंह से झगड़ने लगे।
इसके बाद बदमाशों ने कार की चाबी निकाल ली और हवाई फायर झोंक दिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से कुलविंदर की बाईं जांघ पर गोली मार दी।
इसके बाद बदमाश कार में रखा रुपयों भरा बैग लूटकर यूपी की तरफ फरार हो गए। बैग में 12 लाख रुपए कैश था। एरिया मैनेजर नीरज ने आसपास के लोगों की मदद से कुलविंदर को डा. टुरना सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
यूपी के बदमाशों पर घूम रही शक की सुई!
दिनदहाड़े फैक्ट्री प्रबंधक से लूट मामले में शक की सूई यूपी के बदमाशों पर घूम रही है। घटनास्थल के यूपी सीमा से सटे होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं बरेली और पीलीभीत जिलों के बदमाशों ने तो लूट नहीं की है।
दोनों बाइकों की नंबर प्लेट पर काला टेप लगा हुआ था और दोनों बाइक हीरो पैशन थी। जीएम व एरिया मैनेजर को काबू में न होता देख उन्होंने जीएम की जांघ पर गोली मार दी।
दिनदहाड़े हाईवे पर लूट की इस दुस्साहसिक घटना से क्षेत्र में दहशत है। उधर पुलिस सूत्रों का भी मानना है कि घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है वह यूपी सीमा से लगे जिलों के बदमाशों का हाथ हो सकता है।