फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   retired clerk looted in dehradun.

राजधानी में दिन दहाड़े लूट, रुपयों से भरा बैग छीन भागा बदमाश

Thu, 05 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 May 2016 10:28 PM IST
सार

  • विक्रम में साथ बैठकर आया बदमाश
  • झपट्टा मारकर साथी की बाइक से हुआ फरार 

विज्ञापन
retired clerk looted in dehradun.
बैग छीनकर बदमाश फरार हो गया। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र माजरा में टेंपो में सवार रेलवे के रिटायर्ड बाबू का रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया पर बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक बैग में करीब 65 हजार रुपये थे।

विज्ञापन


साथ में बैठा था विक्रम में
बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे से रिटायर्ड पीआर श्रीवास्तव (85) सहारनपुर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 65 हजार रुपये निकालकर विक्रम से अपने घर माजरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लालपुल पर लाल टी- शर्ट पहने एक युवक विक्रम में चढ़ा। उसने ही माजरा में सहारा देकर उन्हें विक्रम से उतारा, बाद में वह भी नीचे उतरा।
विज्ञापन


बाइक से हुआ फरार
बकौल पीआर श्रीवास्तव वह उसे धन्यवाद कहने के लिए मुड़े तभी युवक झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीनकर अपने दोस्त के साथ बाइक पर फरार हो गया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने कुछ देर तक नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मगर बदमाश भागने में सफल रहे। बता दें कि बुधवार को भी टप्पेबाजों ने चार घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस गिरोह को पकड़ने में भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed