फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   restaurant owner lady brutally killed.

रेस्टोरेंट मालकिन का बेरहमी से कत्ल, नौकर फरार

Wed, 05 Nov 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 05 Nov 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
restaurant owner lady brutally killed.

हरकी पैड़ी पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट की मालकिन एवं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा की किसी ने रेस्टोरेंट में ही सूजे से घोंपकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटनास्थल से महिला की सोने की चेन, अंगुठियां, पर्स और मोबाइल फोन गायब है। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी की तहरीर पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने फरार नाबालिग नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


रोज की तरह बुधवार सुबह करीब आठ बजे रेस्टोरेंट कर्मचारी दिलवर सिंह रावत (निवासी चिलपड, भरपुर पट्टी) और संतराम भट्ट (निवासी भट्टवार्ड, सिमड़ी धार, घनसाली, टिहरी गढ़वाल) रेस्टोरेंट पहुंचे। लेकिन रेस्टोरेंट का आधा शटर खुला था। बर्तन साफ करने वाला कर्मचारी सहदेव (निवासी बिहार) शटर के आगे सोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूजे से गोद डाला पूरा चेहरा और सीना

restaurant owner lady brutally killed.

दोनों कर्मचारी अंदर घुसे तो मालकिन सुशीला शर्मा (55 वर्ष पत्नी सुरेश शर्मा) का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। दोनों कर्मी बाहर निकले और चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल मौके पर पहुंचे।

महिला के सिर, मुंह, हाथ, गर्दन और छाती पर सूजे के वार के करीब 25 निशान हैं। घटनास्थल से खून से सना सूजा बरामद कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि रेस्टोरेंट पर दो माह से काम करने वाला छोटू (नाबालिग) फरार है।

रेस्टोरेंट मैनेजर राहुल ने पुलिस को बताया कि नाबालिग कहां का रहने वाला है, इसका किसी को पता नहीं। उसकी फोटो भी मालकिन की मोबाइल में थी। एसएसपी ने बताया कि रेस्टोरेंट कर्मचारी संतराम की तहरीर पर फरार नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पति से हो गया था अलगाव

restaurant owner lady brutally killed.

रेस्टोरेंट मालकिन का दांपत्य जीवन ठीक नहीं रहा। कई वर्ष पहले उसका पति सुरेश शर्मा से अलगाव हो गया था। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है लेकिन दोनों से महिला का गहरा नाता नहीं रहा।


महिला के बेटे की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। हिमालय डिपो की गली में महिला का पैतृक मकान था। वहां से मकान खाली करने के बाद वह शहर में कई स्थानों पर रही लेकिन पिछले एक साल से महिला रेस्टोरेंट में ही सो रही थी।

महिला के पति होशियारपुर (पंजाब) में रहकर प्राईवेट जॉब करते हैं। पुलिस की सूचना पर वह भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। हाल फिलहाल में महिला ने भीमगोडा के एक आश्रम में दो कमरे लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed