प्रेमिका को गर्भवती बना मुकर गया प्रेमी, बोला गर्भ में पल रहा शिशु मेरा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव-इन रिलेशन में प्रेमिका को गर्भवती बनाकर प्रेमी अब इससे मुकर गया है। आरोपी ने प्रेमिका के गर्भ में पल रहे शिशु को अपना मानने से इनकार कर दिया। आरोपी ने इसी साल दूसरी लड़की से शादी कर ली है।
पुलिस ने इलाहाबाद के इस युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस डिलीवरी के बाद डीएनए कराने की तैयारी में है।
देहरादून में दो साल पहले कोचिंग करने आई उत्तराखंड की युवती ने एसएसपी सदानंद दाते से मिलकर बताया कि इलाहाबाद निवासी अनंत कुमार पांडेय से नवंबर 2015 में ट्रेन में यात्रा के दौरान मुलाकात हुई थी।
प्रेमी का मोबाइल नंबर छोड़ कुछ नहीं जानती थी पीड़िता
पांडेय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। देहरादून और हरिद्वार में होटल में साथ रहा। डालनवाला क्षेत्र में दोनों लिव-इन-रिलेशन में भी रहे। इसी बीच वह अचानक गायब हो गया।
जब उसने अनंत को गर्भवती होने की बात बताई तो वह चार माह तक आने का वायदा करता रहा। बाद में उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। पीड़िता के पास आरोपी के बारे में मोबाइल नंबर के अलावा कोई जानकारी नहीं थी।
एसएसपी ने पीड़िता को एक स्वयंसेवी संगठन के संरक्षण में देकर आरोपी की तलाश में पुलिस को लगाया। काल डिटेल के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। प्रेमिका के सामने अनंत पांडेय तमाम बातों से मुकर गया।
उसका कहना था कि पीड़िता उसे फंसा रही है। मार्च 2016 में तो उसकी शादी हो चुकी है। डालनवाला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, इस माह ही युवती की डिलीवरी होनी है।