{"_id":"71bd0b3c20224b90203dbbbd31ccb6d2","slug":"rape-with-three-year-old-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर तीन साल के बच्चे से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बुलाकर तीन साल के बच्चे से दुराचार
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
टिहरी में घनसाली ब्लाक के एक गांव में एक अबोध बालक के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार शाम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव भेजी है।
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के एक गांव के एक अबोध बालक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही दीवान सिंह ने 23 जनवरी को तीन वर्षीय नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
घर आकर बच्चे ने आपबीती बताई, जिस पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्चे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां दो दिन तक उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
27 जनवरी को पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी को खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।