रेप पीड़िता को आरोपी से निकाह का फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के पथरी के एक गांव एक व्यक्ति ने इंसानियत तार तार कर दी। चार बच्चों का बाप एक नाबालिग लड़की को धमकाकर तब तक उसकी अस्मत से खेलता रहा जब तक कि वह गर्भवती नहीं हो गई। जब पीड़िता के गर्भवती होने की खबर उसके परिजनों को चली तब पीड़िता ने सारी कहानी बताई।
जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला तो बात पंचायत तक पहुंची। अब पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए नाबालिग का आरोपी संग निकाह कराने का फरमान सुना डाला।
पंचायत के फैसले से गांव में पुलिस तैनात
जैसे ही पंचायत के फैसले की भनक पुलिस को लगी पुलिस के होश उड़ गए। किसी भी अनहोनी को टालने के लिए फिलहाल पुलिस गांव में डेरा डाले है। पीड़ित पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं की है।
बुधवार को पथरी पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों के पिता ने कई माह तक गांव की ही नाबालिग से दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर मुंह बंद करा देता था।
दो दिन पूर्व किशोरी की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे गांव के ही एक डॉक्टर पर लेकर पहुंचे। तब पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।
एक ही समुदाय के हैं आरोपी और पीड़िता
आरोपी और पीड़िता के एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखने पर पूरी बिरादरी जमा हो गए। बुधवार को पंचायत बुलाई गई और निर्णय लिया कि किशोरी का निकाह आरोपी से किया जाए।
जब पुलिस को इसका पता चला तो गांव में तुरंत पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर पंचायत में मौजूद ग्रामीण भाग गए। फिलहाल पुलिस गांव में ही डेरा डाले है।
थानाध्यक्ष राकेश गुसांई ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।