{"_id":"57ff1a334f1c1b3e7129089a","slug":"rape-with-minor-girl-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा के भाई ने नाबालिग के साथ किया मुंह काला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा के भाई ने नाबालिग के साथ किया मुंह काला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रिश्ते के जीजा ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ मुंह काला किया। बेटी नहीं लौटी तो रात भर परिवार वाले उसकी तलाश में भटकते रहे। बुधवार सुबह बालिका वापस आई तो रिश्तों के शर्मसार करने वाली घटना का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी का एक परिवार मुंडन समारोह में शिरकत करने रिश्तेदारी में गया था। माता-पिता तो शाम को वापस लौट आए, जबकि बारह साल की बेटी बुआ के यहां जाने की बात कहकर निकल गई। रात तक जब वह बुआ के घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने उससे देरी से आने का कारण पूछा। बालिका ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
आरोप है कि जीजा का छोटा भाई बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी नाबालिग बताया गया है।