{"_id":"9de0400f03b46670d81fa4ee4908ff07","slug":"rape-with-minor-girl-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खिंचवाने गई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो खिंचवाने गई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Updated Fri, 05 Jun 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी के नौगांव प्रखंड के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा है पीड़िता
तहरीर के अनुसार, तीन जून को दिन में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी फोटो खिंचवाने बाजार आयी थी। वहां कंप्यूटर सेंटर संचालक गुड्डू ने दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
घर पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने बड़कोट पहुंचकर थाने में आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करायी।
विज्ञापन
एक माह में तीसरा मामला
थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कंप्यूटर सेंटर संचालक गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। बता दें कि बड़कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक माह के भीतर दुष्कर्म का यह तीसरा मामला प्रकाश में आया है।