फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor girl by father

नाबालिग बेटी को अकेली देख बाप बन गया हैवान

Sun, 03 Aug 2014 06:28 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sun, 03 Aug 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl by father

बेटी को कहीं कोई खतरा होता है तो उसे सबसे ज्यादा भरोसा अपने पिता पर ही होता है पर वो क्या करे जब पिता ही बेटी की इज्जत लूटने पर राजी हो गए। उत्तराखंड के देवप्रयाग में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घर के अंदर ही बाप ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। इस मामले में नाबालिग की मां ने देवप्रयाग थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

घर में अकेली पाकर बाप बना हैवान

rape with minor girl by father

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को वह खेतों में काम करने गई थी, बेटी घर में अकेली थी।

इस दौरान उसके पति ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। खेत से घर आने पर बेटी ने मां को आपबीती सुनाई। जिस पर महिला ने अपने पति के खिलाफ देवप्रयाग थाने में मामला दर्ज कराया है।

जांच अधिकारी एसआई एमएस नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी ले जाया गया है। पीड़िता के बयान सोमवार को कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ द‌िनों के ल‌िए घर आई थी नाबाल‌िग

rape with minor girl by father

जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग अपने ननिहाल में ही रहती थी। कुछ दिनों पहले ही वह एक माह के लिए अपने घर आई थी। पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है। पीड़िता का एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है। पीड़िता का पिता गांव में ही मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed