{"_id":"e0ce854dc9e98d2313ad2b9dd7a90407","slug":"rape-with-minor-girl-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बच्ची के साथ कर दी हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की बच्ची के साथ कर दी हैवानियत
अमर उजाला, त्यूनी (विकासनगर)
Updated Sat, 05 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर के त्यूनी क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बालिका के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
खेत में गई थी काम करने
बृहस्पतिवार शाम दस वर्षीय बालिका खेत में काम करने गई हुई थी। घर लौटने के दौरान छानी के समीप पहले से ही घात लगाए खड़कू पुत्र सुप्पा ने उसे दबोच लिया।
आरोपी ने डरा धमकाकर बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया।
परिजनों ने दी पुलिस को जानकारी
बदहवास हालत में बालिका घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजन दंग रह गए। उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी।
राजस्व उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।