{"_id":"0344f5c0acd5767e7089445889163c57","slug":"rape-with-minor-after-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में किशोरी को अगवा कर मनचलों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में किशोरी को अगवा कर मनचलों ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
Updated Wed, 20 May 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के मंगलौर में तीन युवकों द्वारा अपहरण के बाद एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
ऋषिकेश समेत अलग-अलग स्थानों पर रेप
घटनाक्रम के अनुसार मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में 15 मई को लक्सर क्षेत्र की एक किशोरी रिश्तेदारी में आई थी। इसी दौरान मौका पाकर तीन युवकों ने कार से किशोरी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ऋषिकेश सहित अलग-अलग स्थानों पर तीनों आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा धमका छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश
इसके बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों में गदरजुड्डा निवासी राहुल, बहादराबाद निवासी बबलू उर्फ राजेश और रावली महदूद निवासी विकास शामिल है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।