फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girlfriend

दोस्त संग जंगल में किया प्रेमिका का रेप, मार डाला

Sun, 19 Jan 2014 08:18 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी/पुरोला
अमर उजाला, उत्तरकाशी/पुरोला Updated Sun, 19 Jan 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
rape with girlfriend

प्रदेश में उत्तरकाशी जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर लड़की को भगाकर लाए युवक ने पहले दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का जंगल में बलात्कार किया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


दरिन्दें सिर्फ यहीं नहीं रुके हत्या के बाद उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने दो दिनों के भीतर इस मामले का खुलासा कर युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


भाई ने दर्ज की थी शिकायत
मामले की जांच कर रहे डुंडा चौकी इंचार्ज बीएस चौहान ने बताया कि शनिवार को पुरोला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुरोला थाने में दर्ज कराई। लड़की बीए की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद तफ्तीश में पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन रनाड़ी अस्तल गांव में एक युवक से बरामद किया।

मोबाइल से गए पकड़े
पूछताछ में उसने रनाड़ी गांव निवासी अमरदीप पुत्र हुकुम सिंह और अजय पुत्र प्रेमलाल से मोबाइल खरीदने की जानकारी दी।

इस आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला साफ होता चला गया। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को राड़ी टॉप के जंगल से युवती का जला हुआ शव बरामद किया है।

शादी का झांसा देकर लाया
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि रनाड़ी गांव निवासी अमरदीप पुत्र हुकुम सिंह का बीए द्वितीय वर्ष की इस छात्रा से अफेयर था। बीते 30 दिसंबर को अमरदीप अपने साथी अजय पुत्र प्रेमलाल के साथ छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके गांव से भगा लाया।


उसी दिन राड़ी टॉप पर जंगल में ले जाकर अमरदीप ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और फिर साथी की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली। मरने के बाद आरोपियों ने शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जांच दल में एसओजी के ओसाब खान, रोशन कोठारी, राकेश कुमार, पंकज काला शामिल रहे।

सर्विलांस से खुला राज
बलात्कार एवं हत्या का यह मामला सर्विलांस तकनीकी के बल पर ही खुल पाया। हत्यारोपियों ने लड़की का मोबाइल फोन अस्तल गांव निवासी सुबोध को बेचा था।

सर्विलांस से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस होने पर ही पुलिस इस मामले में आगे बढ़ी और दो दिन के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed