फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girl student

पड़ोसी युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 18 Apr 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Apr 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
rape with girl student

देहरादून के नेहरू कॉलोनी एरिया में पड़ोसी युवक ने छात्रा को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


धमकी देकर आरोपी युवक हो गया था फरार
घटना गुरुवार देर शाम की है। जहां घर में अकेली 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया।

परिजनों के वापस लौटने पर छात्रा ने उन्हें अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

उक्त छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम दंपती कहीं गए हुए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि देर शाम पड़ोसी युवक सोनू पुत्र हीरा सिंह जबरदस्ती घर में घुस गया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी
इसके बाद उसने छात्रा से दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग गया।

सूचना पाकर नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोशयारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुताई का काम करता है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed