परिजनों को कमरों में बंद कर किशोरी संग किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के मंगलौर में एक युवक ने किशोरी के साथ अपहरण के बाद बलात्कार किया।
रात में ही घटना का खुलासा हो गया था, लेकिन पुलिस की हीलाहवाली और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते दिनभर आरोपी और पीड़िता की शादी का प्रयास किया जाता रहा।
देरशाम लड़के पक्ष के मना करने पर लड़की वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।
पड़ोस के ही कुछ युवक जबरन उठाकर ले गए
बताया गया कि शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही एक किशोरी को पड़ोस के ही कुछ युवक जबरन उठाकर ले गए।
इस दौरान आरोपियों ने किशोरी के परिजनों के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद किशोरी को पास के एक घर में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।
कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसियों ने उनके कमरे की कुंडी खोली।
परिजनों ने पुलिस को दी घटना की तहरीर
किशोरी को गायब देखकर तलाश शुरू हुई तो वह पड़ोस में मिल गई।
उसके आपबीती बताने पर मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कुछ लोग पीड़िता और आरोपी की शादी का प्रस्ताव रखकर मामले को दिनभर लटकाए रहे।
देर शाम लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया, जिस पर देर शाम परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल डीएस रावत के अनुसार लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।