रॉन्ग नंबर पर दोस्ती के बाद युवती से दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक महिला के रॉन्ग नंबर पर फंसने और उसके दुराचार का एक मामला सामने आया है। मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से कॉल आने के बाद दून की युवती नोएडा के युवक के झांसे में आ गई।
आरोपित युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार भी किया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
पीड़िता का आरोप है कि कई महीने पहले एक अनजान नंबर से उसके फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नोएडा निवासी रोहित वर्मा बताया है। इस रॉन्ग नंबर कॉल के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
शादी का झांसा
युवती का आरोप है कि खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताने वाले रोहित ने शादी का झांसा देकर दून में फर्जी कोर्ट-मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया।
इसके बाद आरोपी ने दून के ही होटल में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि इसके बाद उसने खुद को ससुराल ले जाने को कहा तो रोहित ने उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।
युवती को रोहित की दूसरी पत्नी होने का शक हुआ तो कुछ दिन पहले वह नोएडा स्थित उसके के घर पहुंची। वहां रोहित की पत्नी और दो बच्चे देख युवती के होश उड़ गए।
युवती वापस घर लौटी तो आरोपी रोहित ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवती ने सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है युवती भी पहले एनसीआर में कमरा लेकर रहती थी।