फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with deaf girl.

मूक-बधिर किशोरी से रेप, छह माह तक धमकाते रहे

Sat, 01 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Sat, 01 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
rape with deaf girl.

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक मूक बधिर किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। छह माह पुराने इस मामले में पीड़िता को डरा धमकाकर शिकायत नहीं करने का दबाव डाला जाता रहा। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ  नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


अंजाम भुगतने की धमकी
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी मंदबुद्धि व मूक बधिर किशोरी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा। ग्रामीण ने कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 14 साल की बेटी मानसिक व शारीरिक रूप से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


फरवरी माह में गांव में एक परिवार में रह रहे एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने तरीके से घर वालों को बता दी थी। लेकिन आरोपी के रिश्तेदारों ने शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके चलते कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जयदेव सिंह आर्य ने किशोरी से दुराचार का मामले में तहरीर मिलने के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed