फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape victim demand extortion from rapist in haldwani

रेप के बाद दरिंदे से जेल में मिलने पहुंची युवती, जानें दोनों के बीच क्या हुई बातें

Sun, 12 Nov 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 12 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
rape victim demand extortion from rapist in haldwani

रेप के बाद एक युवती जेल में बंद दरिंदे से मिलने  पहुंची। इस दौरान वहां उसने आरोपी से ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति उसकी बातों पर भरोसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़िता ने मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी से जेल में जाकर रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


युवती ने मुखानी थाने में संजयनगर आवास विकास कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह बिष्ट के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी

rape victim demand extortion from rapist in haldwani

जेल में बंद जसवंत सिंह ने जेलर के माध्यम से पत्र लिखकर अवगत कराया कि 24 सितंबर 2017 को दिन में एक बजकर 30 मिनट पर युवती उससे मिलने के लिए आई थी। जेल में मुलाकात करने के लिए युवती ने खुद को आरोपी का करीबी बताया था।

आरोप है कि युवती ने जसवंत से मुकदमा वापस लेने के लिए आठ लाख रुपये की मांग की। पैसा नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बंदियों से पूछताछ की।

पुलिस ने जेल से भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच से पुष्टि हुई कि युवती जसवंत से मिलने के लिए जेल गई थी और उसने पैसे की भी मांग की थी। जांच के बाद पुलिस ने बलात्कार पीड़िता के खिलाफ शनिवार की रात धारा 384, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी के अनुसार अब इस मुकदमे की विवेचना भी चौकी प्रभारी हीरानगर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed