फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in nari niketan, blood sample of three home guard and one cleaner.

संवासिनी मामला: तीन होमगार्ड और सफाई कर्मी का ब्लड सैंपल

Sat, 19 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
rape in nari niketan, blood sample of three home guard and one cleaner.

(फाइल फोटो)

विज्ञापन

नारी निकेतन में संवासिनी से रेप करने और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने शनिवार को भ्रूण के डीएनए मिलान के लिए चार लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इनमें तीन होमगार्ड और एक सफाई कर्मचारी शामिल है। वहीं, संवासिनी के शारीरिक शोषण के आरोप में जेल में बंद दोनों आरोपियों के डीएनए मिलान की रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है।

नारी निकेतन प्रकरण में पुलिस अब तक पूर्व अधीक्षिका समेत आठ कर्मचारियों को जेल भेज चुकी है। इनमें केयर टेकर हाशिम और होमगार्ड ललित कुमार बिष्ट पर शारीरिक शोषण का आरोप है।
विज्ञापन


बरामद भ्रूण संवासिनी का होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल डीएनए मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिए थे। हालांकि अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। कोर्ट ने शुक्रवार को विवेचक कविता जोशी द्वारा तीन होमगार्ड और सफाई कर्मचारी का डीएनए मिलान कराने को दिया गया प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी के साथ गुजरता था संवासिनी का ज्यादा वक्त

rape in nari niketan, blood sample of three home guard and one cleaner.

पुलिस ने शनिवार को चार संदिग्धों होमगार्ड कृष्णकांत, त्रिलोक, तिलक और सफाई कर्मचारी गुरुदास के ब्लड सैंपल लेकर लैब भेज दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि चारों संदिग्धों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। अभी तक पहली डीएनए रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। प्रयास है कि विवेचना में किसी तरह की कमजोरी न रहने पाए।

55 दिनों में आने वाले चि‌ह्नित
नारी निकेतन में मूकबधिर संवासिनी से रेप के मामले में पुलिस ने 55 दिन की अवधि में नारी निकेतन आने वाले पुरुषों को चि‌ह्नित किया है। इस अवधि में तीन होमगार्ड और सफाई कर्मी नारी निकेतन में ड्यूटी पर रहे।

हालांकि, पीड़ित संवासिनी द्वारा साइन लैंग्वेज के माध्यम से दिए अपने बयान में केयर टेकर हाशिम और होमगार्ड ललित कुमार बिष्ट को शोषण के लिए आरोपित किया था। वो दोनों जेल में है। बताया जा रहा है कि संवासिनी का काफी समय सफाई कर्मचारी के साथ गुजरता था, क्योंकि पीड़िता सफाई में उसका हाथ बंटाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed