फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in haridwar

फेरूपुर रेप कांड में हरिद्वार पुलिस अब तक नाकाम

Fri, 24 Jan 2014 08:31 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 24 Jan 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
rape in haridwar

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी (फेरूपुर) में छात्रा से रेप और हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस न सिर्फ नाकाम साबित हुई है, बल्कि पूर्व की घटनाओं की विवेचना और खुलासे में भी पिछड़ गई है।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
फिलहाल पुलिस का फोकस छात्रा हत्याकांड पर ही है। रेप व छात्रा हत्याकांड ने सूबे की कांग्रेस सरकार तक को हिलाकर रख दिया है, लेकिन एक पखवाड़े बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन


अब तो यह भी सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच पाएंगे या फिर छात्रा हत्याकांड भी अनसुलझी पहेली बनकर रह जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने छात्रा से रेप और हत्या के मामले में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बावजूद नतीजा ढाक के तीन पात ही है। एक उच्च पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कबूला कि अन्य घटनाओं पर वे ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जबकि कुछ प्रमुख घटनाओं में अहम सुराग मिल गए थे। केवल खुलासा होना बाकी था। अब वे भी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अनसुलझी प्रमुख घटनाएं
  • भेलकर्मी परमिन्द्र चौहान पर हुआ कातिलाना हमला, शूटर अब तक फरार
  • प्रॉपटी डीलर रामपाल सिंह की सिडकुल में सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
  • लेबर कालोनी निवासी किशोरी की संदिग्ध मौत से अब तक नहीं उठा पर्दा।
  • पथरी के गांव घोसिपुरा में रिजवान हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
  • ज्वालापुर में दो मासूमों के अपहरणकर्ता अब तक नहीं चढे़ पुलिस के हत्थे।
  • कनखल के द्वारिका विहार में हुई डकैती व ज्ञानलोक कालोनी में हुई चोरियों की घटनाएं
  • शिवालिक नगर के दो घरों में हुई डकैती की घटना



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed