फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in dehradun boarding school many student involved

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में कई छात्रों ने छात्रा संग किया दुराचार, डायरेक्ट समेत पांच लोग गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
rape in dehradun boarding school many student involved

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे मामले की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। दुराचार का आरोप स्कूल के कुछ सीनियर छात्रों पर लगाया जा रहा है। रविवार को प्रकरण जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस एसडीएम विकासनगर और बाल कल्याण समिति के साथ स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। स्कूल और हॉस्टल में प्राथमिक जांच के बाद घटना के सही होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे दोनों से मिलने भी नहीं आ पाते

rape in dehradun boarding school many student involved
फाइल फोटो

घटना दून के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल (कक्षा एक से 12 तक) की है। स्कूल में दो सगी बहनें एक ही कक्षा में पढ़ती हैं।

बताया जा रहा है कि उनके माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे उनसे मिलने भी नहीं आ पाते हैं। बीते दिनों छोटी बहन की तबीयत खराब हुई तो उसने बड़ी बहन को सारी बात बताई।

पता चला कि छात्रा एक माह के गर्भ से है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा ने तीन-चार छात्रों के नाम भी बताए जिन्होंने उसके साथ दुराचार किया था।

स्कूल में चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी

rape in dehradun boarding school many student involved
demo pic

सूत्रों के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को जब यह बात पता चली तो उन्होंने भी इसे दबाने का प्रयास किया और चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी।

इसी बीच यह मामला एसएसपी निवेदिता कुकरेती के संज्ञान में आ गया। रविवार शाम को उन्होंने तत्काल मामले में एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एसडीएम विकासनगर को भी इसकी सूचना दी। शाम करीब सात बजे टीम स्कूल पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई।

प्राथमिक जांच में घटना के सही होने के संकेत मिले हैं। सोमवार को छात्रा का मेडिकल कराया जा सकता है। इधर, शिकायत में जिन छात्रों के नाम बताए जा रहे हैं जांच में पता चला है कि वे सभी छात्र इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed