{"_id":"b434e683482581798ac90af3e55efbe1","slug":"rape-by-uncle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल अस्मत लूटता रहा मौसा, करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल अस्मत लूटता रहा मौसा, करने लगा ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वह छह साल से उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन
युवती की शादी के बाद भी वह ससुराल में जाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
2009 से कर रहा रेप
कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने मौसा पर वर्ष 2009 से बहला फुसलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी मौसा अब उसकी ससुराल जाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी भी टूट सकती है।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौसा श्रवण कुमार निवासी कृष्णानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन