{"_id":"56edafc84f1c1b807c8b4de8","slug":"rape-attempt-to-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से रेप की कोशिश, बच निकली तो पड़ गए पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से रेप की कोशिश, बच निकली तो पड़ गए पीछे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल के एक गांव में किशोरी को सरेराह अगवा कर आरोपियों ने दुराचार की कोशिश की। जैसे-तैसे चंगुल से छूटने में कामयाब रही बालिका का आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर फिर अगवा करने में जुटा। लेकिन परिजनों के विरोध में उतरने पर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। किशोरी के भाई की ओर से इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सामान लेने गई थी किशोरी
घटना शुक्रवार देर शाम की है। 13 वर्ष की एक बालिका पास की एक दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि लौटते समय नईम पुत्र बाबू निवासी धनौरा, बिजनौर हाल निवासी जमालपुर कलां ने उसे दबोच लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच किसी तरह चंगुल से बचकर बालिका भागने में कामयाब हो गई। लेकिन आरोपी नईम ने अपने दोस्त मांगा, फरमान व नानू के साथ उसका पीछा कर फिर से अगवा करने में जुट गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीण और अन्य परिजनों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
हिरासत में लिया आरोपी
देर रात बड़ी संख्या ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए। हरकत में आई पुलिस ने छापामारी कर मुख्य आरोपी नईम को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि आरोपी गांव में घी बनाने का काम करता है। जबकि इसके फरार तीन दोस्तों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।