फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape attempt in tharali and gangrape accused arreted from kotdwar

थराली में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, कोटद्वार में गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Updated Fri, 13 Jul 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
rape attempt in tharali and gangrape accused arreted from kotdwar
Rape Case

शुक्रवार को उत्तराखंड के थराली में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं कोटद्वार में गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थराली तहसील क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां ने तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पटवारियों की हड़ताल के चलते मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। वहीं आरोपी युवक फरार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार मामला बृहस्पतिवार शाम सात बजे का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक द्वारा एक करीब चार वर्षीय नाबालिग बच्ची को टॉफी, कुरकुरा देने की बात पर बहला फुसला कर गांव की दुकान में ले जाने की बात कही गई। जिसके बाद बच्ची को गांव में किसी मकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर बच्ची की हालत देख बच्ची की मां ने पता किया तो मामला सामने आया। बच्ची की मां ने शिकायत में कहा कि बच्ची के शरीर पर दुष्कर्म के प्रयास किए जाने के निशान हैं। शुक्रवार को बच्ची की मां ने तहसील प्रशासन से मामले में शिकायत करते हुए जांच करने की मांग की। इधर नायब तहसीलदार ओमबीर सिंह ने कहा कि दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत मिली है। जिस पर संबधित क्षेत्र के पटवारी को कार्रवाई करने को निर्देशित कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक मामले में पटवारियों की हड़ताल के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। 

गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा
कोटद्वार के एक मोहल्ले की किशोरी से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तीनों को यहां जिला जज कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। चौथा आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। मामले की विवेचना कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी को सौंपी गई है।  

कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों मंथन केष्टवाल, आशीष पोखरियाल और आशीष नेगी को शुक्रवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मंथन केष्टवाल और आशीष पोखरियाल कोटद्वार भाबर के पूर्वी झंडीचौड़ के निवासी हैं, जबकि आशीष नेगी कलालघाटी के कलमगंज गांव का निवासी है। कोतवाली में लाकर उनका राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने उन्हें जिला जज के कोटद्वार स्थित कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की जूडिशियल रिमांड पर पौड़ी जेल भेज दिया है। 


मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चौथे आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह घर से फरार चल रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। यह मामला आईपीसी की धारा 375, 376, 342, 504 के साथ ही पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया है। जांच के आगे बढ़ने पर जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसमें आईटी एक्ट की धाराएं भी शामिल कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed