{"_id":"2eddc73dd042c99ec99e8ead589aa7b7","slug":"rape-and-murder-in-laksar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से करता रहा दुराचार, मां बनी तो बच्चे को मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से करता रहा दुराचार, मां बनी तो बच्चे को मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Sat, 13 Sep 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार और अपहरण कर नवजात की हत्या करने के आरोपी जब्बार को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात जसदरपुर गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग का अभी जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुराचार के बाद हुई गर्भवती
सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ आरोपी ने कई बार दुराचार किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। बुधवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की की मां की ओर से आरोपी जब्बार के खिलाफ उसका अपहरण कर ले जाने तथा उसके नवजात की हत्या कर शव दफना देने का आरोप लगाया गया था।
नाबालिग का शव भेजा गया पोस्टमार्टम
लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम को कब्रिस्तान से नवजात का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था।
विज्ञापन
कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि पुलिस ने देर रात छापा मारकर आरोपी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।