फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and abortion in roorkee.

मंदबुद्धि लड़की के साथ दुराचार, जबरन गर्भपात करा फेंक दिया भ्रूण

Fri, 12 Aug 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
rape and abortion in roorkee.
भ्रूण पाए जाने की सूचना पर पुल के पास जमा भीड़ - फोटो : AmarUjala

मंदबुद्धि लड़की के साथ दुराचार और गर्भपात के कराने के मामले में पुलिस ने लड़की की मां की निशानदेही पर भ्रूण को बेगम नदी से बरामद कर लिया है। साथ ही उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मंदबुद्धि लड़की के साथ डरा धमकाकर दुराचार करने के मामले में पीड़िता की मां की निशानदेही पर सुल्तानपुर पुलिस ने सुल्तानपुर के निकट स्थित बेगम नदी से भ्रूण को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को पहले एक पालिथीन में रखा गया उसके बाद कट्टे में रखकर उसे बेगम नदी के पुल से नीचे नदी में फेंक दिया गया था। एसएसआई जहांगीर आलम ने बताया कि भ्रूण का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अस्पताल पर मारा छापा

rape and abortion in roorkee.
अस्पताल में छापा मारने पहुंची टीम - फोटो : AmarUjala

सुल्तानपुर कस्बा के एक नर्सिंग होम में मंदबुद्धि लड़की का डरा धमका कर गर्भपात कराने का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई जिसके चलते सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर सुल्तानपुर कस्बा पहुंचकर गर्भपात कराने वाले नर्सिंग होम पर छापा मारा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान गर्भपात कराने वाला नर्सिंग होम अंदर से बंद पाया गया। इस दौरान नर्सिंग होम पर किसी प्रकार का कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। पिछले गेट से जाकर देखा तो अंदर भी कोई नहीं मिल पाया। इससे यह साफ हो रहा है कि जांच होने के डर से नर्सिंग होम संचालक ने पहले ही नर्सिंग होम से अपने नाम के बोर्ड आदि हटाकर उसमें भर्ती मरिजों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि नर्सिंग होम की जांच कर ग्रामीणों से उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed