{"_id":"58ee86874f1c1b874acf811f","slug":"rape-accused-got-seven-years-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की जेल, पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की जेल, पांच हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अपर जिला न्यायाधीश शमशेर अली ने दुराचार के दोषी को सात साल के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पीड़िता को धमकाने के मामले में भी अभियुक्त को एक साल की सजा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विकासखंड गरुड़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बैजनाथ थाने में दी गई रिपोर्ट में कहा था कि वह 2014 में अपने मायके से ससुराल आ रही थी। तभी आरोपी विनोद कुमार अपनी गाड़ी लेकर आया और जोर जबरदस्ती करके उसे गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने 12 मार्च 2014 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता की ओर से सहायक जिला शासकीय फौजदारी डीके जोशी ने मामले की पैरवी की। उन्होंने न्यायालय में मामले में आठ गवाह पेश कराए। सुनवाई के दौरान अपर जिला न्यायालय ने गवाहों के साक्ष्य का मूल्यांकन और पत्रावली का अध्ययन करते हुए आरोपी को धारा 376, 452 और 506 में दोषी पाया। न्यायालय ने अभियुक्त विनोद कुमार को धारा 376 में सात साल की कैद और पांच हजार रुपये के जुर्माने के साथ-साथ धारा 452 में एक साल का कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन